मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 15, 2024 8:07 पूर्वाह्न | IMD | Weather

printer

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, देश के पूर्वोत्‍तर भागों तथा सिक्किम में बहुत तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया   

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, देश के पूर्वोत्‍तर भागों तथा सिक्किम में बहुत तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मेघालय और असम में भी 18 जून तक वर्षा होने की संभावना है।

    

अगले चार दिन तक देश के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। कल उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, झारखंड, बिहार, पंजाब, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कुछ स्थानों में प्रचंड गर्मी रही। उत्‍तरी राजस्‍थान, उत्‍तराखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों तथा हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी जारी है।

 

आज दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और  तेज हवा चलने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला