मौसम विभाग ने आज दिल्ली सहित पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि हवाएँ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी।
इस बीच, अरुणाचल प्रदेश और असम में आज और नागालैंड में कल गरज के साथ वर्षा और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान गुजरात के साथ-साथ पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढोतरी का भी अनुमान जताया है।