मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 11, 2024 9:53 पूर्वाह्न | IMD | Weather

printer

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में जम्मू संभाग, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी वर्षा, तूफान और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला