अप्रैल 30, 2025 7:42 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

 

मौसम विभाग ने आज ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो-तीन दिन में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने के आसार हैं।

   

विभाग ने आज सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान लगाया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला