नवम्बर 20, 2024 9:12 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में वर्षा की आशंका व्यक्त की

 
 
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज तूफान के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्‍की से तेज वर्षा का अनुमान है।
 
उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्‍ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों में रात और सुबह के समय धुंध और घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला