मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 20, 2025 10:36 पूर्वाह्न | IMD | Weather | Weather alert

printer

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया

 
 
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्‍की से तेज बारिश और बर्फबारी तथा उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्‍की वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।  21 से 23 फरवरी के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। आज उत्तराखंड में आंधी और गरज के साथ हल्‍की ओलावृष्टि की भी संभावना है।
 
 
आज पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। जम्मू और आसपास के निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के  कारण उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई।