अक्टूबर 16, 2024 3:25 अपराह्न | JHARKHAND MAUSAM

printer

मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद मौसम पूरी तरह साफ होगा और तापमान में कमी आनी शुरू हो जायेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला