मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार और झारखंड में अगले तीन-चार दिन के दौरान तेज लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग और ओडिशा में भी तेज गर्म हवाएं चलेंगी। हालांकि अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून के ओडिसा के अन्य भागों, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।