जुलाई 23, 2025 10:25 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताया तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, बिहार, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान तेज वर्षा होगी। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।