मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि ये स्थिति आज सौराष्ट्र, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में बनी रहेंगी।
उत्तर भारत में अगले 5 दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। जबकि पूर्वी और मध्य भारत में मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड में इस महीने के अंत तक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है।