मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिणी भीतरी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। ओडिशा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी आज गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 8:22 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया