जून 27, 2025 11:24 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने जताया देश के कई राज्यों में तेज़ वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। विभाग के अनुसार अगले 3 -4 दिनों में देश के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

 

मौसम विभाग ने कल तक केरल, माहे, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना है।

 

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर कल तक उमस बनी रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला