अप्रैल 2, 2026 3:31 अपराह्न | Meteorological Department | predicted heavy rainfall

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और पूर्वोत्‍तर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। अगले 2 से 3 दिन में पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, केरल, माहे और ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।