मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा चलने का अनुमान लगाया है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 347 दर्ज किया गया।