मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी आज गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 17 अक्टूबर तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 7:34 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की
