मार्च 2, 2025 3:14 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलने की आशंका है।

 

तटीय कर्नाटक क्षेत्र में पूरे दिन लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा में गर्म और आर्द्र स्थिति बने रहने का अनुमान है।