अप्रैल 25, 2025 1:40 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के कई राज्यों में लू चलने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 6 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है और उसके बाद के चार दिनों में उत्तर प्रदेश में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

   

मौसम विभाग ने झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रहने का अनुमान लगाया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना भी व्‍यक्‍त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला