मार्च 18, 2025 3:24 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश में अलग-अलग स्थानों पर लू और गर्मी की आशंका जताई

 

मौसम विभाग ने आज उत्तरी आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की आशंका जताई है। तटीय गुजरात, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के स्थानों पर पूरे दिन गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।