मौसम विभाग ने आज ओडिशा के उत्तरी आंतरिक भागों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। तटीय गुजरात, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।
इन क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों तक मौसम की स्थिति समान बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान दिया है।
ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।