मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और बिहार में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।
अगले दो दिनों तक ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।
इस बीच, अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।