मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 12, 2024 8:40 पूर्वाह्न | cold wave | Meteorological Department | weather updates | Winter

printer

मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक सर्दी की स्थिति जारी रह सकती है। विभाग ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्द दिन महसूस किया जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे जाने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला