दिसम्बर 29, 2024 7:48 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव चार डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला