नवम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न | cold wave | Madhya Pradesh | Maharashtra | Meteorological Department

printer

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान – निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 
 
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सवेरे सात बजे 389 दर्ज किया गया। खराब वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में चरणबद्ध कार्रवाई कार्य योजना -ग्रेप के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू हैं। 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला