मार्च 31, 2026 9:34 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा समेत कई राज्यों में कल तूफान और बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में कल बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वोत्‍तर और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तथा सिक्किम में भी  कल बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान की आशंका है। तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।