मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 21, 2024 11:28 पूर्वाह्न | Heavy rainfall | Meteorological Department | Uttarakhand

printer

मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

 

 

मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढवाल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चम्‍पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्‍वर, अल्‍मोडा, पिथौरागढ और पौडी जिलों में कुछ स्‍थानों पर आज और कल के लिए मूसलाधार बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    राजधानी देहरादून सहित गढवाल के अधिकांश जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को नदियों और सहायक नदियों के नजदीक जाने से बचने की सलाह दी गई है।