अगस्त 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने आज झारखंड के 10 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तीव्र वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर किसानों को सावधानी बरतने और खेतों में जाने से बचने की सलाह दी है।