अप्रैल 22, 2025 12:21 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि के मद्देनजर बिहार के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

 
मौसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि जारी रहने के मद्देनजर बिहार के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों में दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। राज्‍य के कई हिस्‍सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है। 
 
डेहरी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, गया में 41.8, औरंगाबाद में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्‍य जिलों से भी इसी प्रकार की भीषण गर्मी की खबरें हैं। 
 
छपरा में न्‍यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रात में गर्मी होने का संकेत है और लू से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला