मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, गुजरात, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल शाम तक बहुत तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। इस बीच, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कल तक तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और बिहार में भी ऐसे ही स्थितियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भी वर्षा होने का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की वर्षा और आंधी चलने का अनुमान है।
Site Admin | सितम्बर 26, 2024 8:05 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने देश के कई भागों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया
