मई 12, 2026 9:21 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल के लिए राजस्थान में लू की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने कल के लिए राजस्थान में लू की चेतावनी जारी की है। गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक में भी कल गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान लगाया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पूर्वी क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, ओडिशा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल तक बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।