मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में गरज और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। वहीं, ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
News On AIR | अप्रैल 2, 2026 9:48 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की