अप्रैल 5, 2026 9:33 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अरुणाचल से तमिलनाडु तक कई राज्यों में कल तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा और विदर्भ में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है।

विभाग ने कल देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला