मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कुछ उत्तरी राज्यों में ओलावृष्टि का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
News On AIR | अप्रैल 4, 2026 8:37 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की