अप्रैल 6, 2026 10:11 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में कल तेज बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और ओलावृष्टि का संभावना व्‍यक्‍त की है। कल बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज और बिजली गिरने की आशंका है। अगले दो दिन में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी ऐसी ही स्थिति रहगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला