मार्च 23, 2026 9:40 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दिन के दौरान गरज और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने इस महीने की 26 तारीख तक आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली चमकने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल केरल, माहे, कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।