मौसम विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और बादल गरजने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विभाग ने कल तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है।