मौसम विभाग ने कल उत्तर पूर्वी भारत में तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की भी आशंका व्यक्त की है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में मंगलवार तक गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
News On AIR | मार्च 28, 2026 10:12 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल उत्तर पूर्वी भारत में तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया