मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 28, 2025 8:04 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा होने का भी अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर तेज़ वर्षा का अनुमान लगाया है। ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अगले 2 से 3 दिनों मूसलाधार वर्षा का भी अनुमान है। गुजरात क्षेत्र, गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज़ वर्षा होगी। दिल्ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक मध्‍यम वर्षा की संभावना है।