अगस्त 10, 2024 7:54 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान

 

राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला