दिल्ली में आज दोपहर के समय दिनभर धूप खिले रहने के बावजूद हवा चलती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन दशमलव एक डिग्री कम 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य दशमलव तीन डिग्री कम 26 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।