दिल्ली में ठंड महसूस की जा रही है, हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान पांच दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाये रहने और शीत लहर चलने का अनुमान है।
वहीं, कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।