मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 19, 2025 1:43 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू के पूर्व विभाग संचालक का अंतिम संस्कार हुआ 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू के पूर्व विभाग संचालक ध्रुव नारायण सिंह का आज मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, विधायक आलोक चौरसिया समेत कई हस्तियां शामिल हुई।

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ध्रुव नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। गौरतलब है कि ध्रुव नारायण सिंह का कल निधन हो गया था।