जुलाई 22, 2025 8:11 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि हुई 15 अगस्त

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू हो गई थी। ये पुरस्कार वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के पात्र बच्चों को दिए जाते हैं। पांच वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला