अगस्त 10, 2025 3:43 अपराह्न | citizen | CJI BR Gavai | judiciary | justice

printer

न्‍यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका देश के अंतिम नागरिक को न्‍याय देने के लिए अस्तित्‍व में हैं: CJI बीआर गवई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश बीआर गवई ने कहा है कि न्‍यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका देश के अंतिम नागरिक को न्‍याय देने के लिए अस्तित्‍व में हैं। उन्‍होंने इन स्‍तम्‍भों के बीच तालमेल और जुड़ाव पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्‍येक कदम से यह सुनिश्चित होना चाहिए कि न्‍याय जल्‍दी और कम-से-कम कीमत पर उपलब्‍ध हो। 
 
न्‍यायमूर्ति गवई गौहाटी उच्‍च न्‍यायालय की नाहारलागुन में स्‍थायी पीठ के नव निर्मित न्‍यायालय भवन का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 
 
न्‍यायमूर्ति गवई ने कहा कि आजादी के बाद पिछले 10 वर्षों में अनेक संकटों का सामना किया गया लेकिन राष्‍ट्र मजबूत और एकजुट रहा तथा विकसित राष्‍ट्र बनने के लिए आगे बढ़ता रहा। यह भारतीय संविधान की ताकत से संभव हुआ। 
 
इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अर्जुन मेघवाल, मुख्‍यमंत्री प्रेमा खांडू, उप-मुख्‍यमंत्री चौना मेन तथा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद थे।