अप्रैल 4, 2026 2:14 अपराह्न

printer

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 से कानून में बदलाव आएंगे और व्यापार में सुधार होगा: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज कहा कि जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 से कानून में बदलाव आएंगे और व्यापार में सुधार होगा। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शेखावत ने कहा कि मामूली तकनीकी अपराधों के लिए जेल की सजा के बजाय जुर्माना लगाया जाएगा।

इससे न्यायिक प्रक्रिया तेज और अधिक तर्कसंगत बनेगी। श्री शेखावत ने कहा कि इस कदम से व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और न्‍यायालयों पर कार्यभार भी कम होगा। जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 को हाल ही में संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल चुकी है।