मार्च 31, 2026 11:34 पूर्वाह्न

printer

इज़राइली संसद ने फ़िलिस्तीनी व स्वदेशी अपराधियों को मृत्युदंड देने से संबंधित विधेयक किया पारित

इज़राइल की संसद ने एक विधेयक पारित किया है। इसके तहत, इज़राइल के नागरिकों की हत्या के दोषी फ़िलिस्तीनियों को मृत्युदंड दिया जाएगा। प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। यह कानून इज़राइल की अदालतों को अपने नागरिकों को मृत्युदंड या आजीवन कारावास देने का अधिकार भी देता है। कानून केवल भविष्य के मामलों पर लागू होगा। इज़राइल और फिलस्तीन के मानवाधिकार समूहों ने इस विधेयक की निंदा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला