इस्राइली सेना ने उत्तर पूर्व लेबनान में एक हमले में ईरान के कुद्स फोर्स के एक वरिष्ठ कमांडर हुसैन महमूद मार्शल अल-जौहारी को मार दिया है।
इस्राइल ने एक बयान में कहा है कि अल-जौहारी हाल के वर्षों में सीरिया-लेबनान क्षेत्र में इस्राइल के खिलाफ आतंकवादी साजिश को अंजाम देने में शामिल थे।
बयान में कहा गया है कि जौहारी की ऑपरेशन यूनिट इस्राइल के खिलाफ ईरानी हमले कराने के लिए जिम्मेदार है। इस्राइल की सेना ने हमले का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।