दिसम्बर 26, 2025 9:23 पूर्वाह्न

printer

अंतरिम सरकार बांग्लादेश में गैर-मुसलमानों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है: शेख हसीना

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बांग्लादेश में गैर-मुसलमानों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है।

सुश्री हसीना ने यह भी कहा कि अवैध रूप से सत्ता हथियाने वाली वर्तमान सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों को जलाकर मार डालने जैसी दिल दहलाने वाली घटनाएं करवा रही है। उनका यह बयान पिछले सप्ताह बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना के संदर्भ में है।

कल क्रिसमस के अवसर पर अपने संदेश में सुश्री हसीना ने यूनुस सरकार पर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बांग्लादेश के लोग इस कठिन समय को और अधिक समय तक नहीं चलने देंगे।

पिछले साल अगस्त में हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ कई घटनाओं से हिंदू आबादी प्रभावित हुई है।