दिसम्बर 23, 2025 2:03 अपराह्न

printer

आईबी देशवासियों को सुरक्षा देने और देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो-आईबी देशवासियों को सुरक्षा देने और देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। आज नई दिल्ली में 38वें इंटेलिजेंस ब्यूरो शताब्दी एंडोमेंट व्‍याख्‍यान को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में आईबी जैसी सुरक्षा एजेंसियों ने देश के आंतरिक खतरों को समाप्‍त किया है। राष्ट्रपति ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए आईबी के असाधारण योगदान की सराहना की।

 

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, गृह सचिव गोविंद मोहन उपस्थि‍त थे। निदेशक तपन कुमार डेका ने कहा कि आईबी देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में हमेशा आगे रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली कई चुनौतियों से निपटने में आईबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।