मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 15, 2024 6:58 अपराह्न

printer

प्रवासी भारतीय समुदाय अपनी विविधता और समग्रता के मूल्‍यों से होता है परिभाषितः ओम बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि प्रवासी भारतीय समुदाय अपनी विविधता और समग्रता के मूल्‍यों से परिभाषित होता है। श्री बिरला जिनेवा में अंतर संसदीय संघ की 149वीं बैठक में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे हैं।

 

    लोकसभा अध्‍यक्ष ने कल प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए समुदाय के कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि प्रवासी समुदाय भारत का मजबूत ब्रांड अम्‍बेसडर है।

 

उन्‍होंने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है और उसे अपने नागरिकों तथा प्रवासी भारतीय समुदाय से ताकत मिलती है।

                                             

   

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला