भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आज चंडीगढ़ में दो दिवसीय एयरशो के समापन दिवस पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम ने लूप, बैरल रोल, इनवर्टेड फ्लाइंग और स्टीप डाइव जैसे करतब दिखाए। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एयरशो का अवलोकन किया।
News On AIR | मार्च 28, 2026 7:23 अपराह्न
भारतीय वायु सेना ने चंडीगढ़ में दो दिवसीय एयरशो के समापन दिवस पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया